फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती को एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता मजदूर हैं। वह अपने पिता के लिए खेत पर खाना देने गई थी। आरोप है कि दो साल पहले मिलक सरदार नगर निवासी आसिफ ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी वीडियो भी बना ली। वहीं जब उसने आरोपी आशिफ से शादी करने की बात कही तो उसने शादी करने से मना कर दिया। युवती ने बताया कि 13 जून को भी वह खेत पर पिता को खाना देने गई थी। रास्ते में उसे आरोपी आशिफ मिला। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती ने घर जाकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। युवती ने बताया कि इस पर उसके परिजन आसिफ के घर शिकायत करने पहुंचे तो आशिफ, शकील और वसीम ने उसके पिता और परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आसिफ सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें