फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सेहल गांव में भूख हड़ताल पर बैठा ग्रामीण, प्रशासन ने नाला खुदवाकर पानी निकलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसवां दोराहा। भोजपुर थाना क्षेत्र ग्राम सेहल में मंदिर के पास गांव का गंदा पानी काफी समय से जमा रहता है। गंदे पानी की निकासी न होने पर ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर गांव के अशोक कुमार ने जिला अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर, खंड विकास अधिकारी भगतपुर टांडा आदि अधिकारियों से लिखित शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। शुक्रवार को अशोक कुमार ने उच्च अधिकारियों को सूचना देकर गांव के मंदिर के पास 11 बजे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गया। भूख हड़ताल की सूचना पर नायब तहसीलदार सदर सूरज प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी भगतपुर टांडा संजय शर्मा, राजस्व निरीक्षक, हल्का लेखपाल हरिशंकर, ग्राम पंचायत अधिकारी तरन्नुम आरा, भोजपुर पुलिस आदि मौके पर पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठे अशोक कुमार से बात की। राजस्व विभाग की टीम ने जांच कर जेसीबी से लगभग 35 मीटर नाला खुदवा कर पानी निकासी कराई। इसके बाद बीडीओ ने धरने पर बैठे अशोक कुमार को पानी-पानी पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई। पानी निकासी होने पर ग्रामीण काफी खुश दिखाई दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें