बिलारी। नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला पूर्वी स्थित 132 केवी बिजलीघर से नगर में स्टेशन रोड स्थित नगरीय विद्युत उपकेंद्र को आने वाली हाईटेंशन विद्युत लाइन पर पेड़ गिर जाने से बृहस्पतिवार दोपहर को पूरे नगर में लगभग तीन घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। दोपहर लगभग 12 बजे तेज हवाएं चलने के दौरान विद्युत लाइन के किनारे खड़ा एक पेड़ टूटकर लाइन पर गिर जाने से ब्रेकडाउन हो गया और नगर के तीनों फीडरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत स्टाफ को पेट्रोलिंग कर लाइन में हुआ ब्रेकडाउन दूर करने में लगभग तीन घंटे लग गए। दोपहर बाद तीन बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु हो पाई। उधर बिलारी देहात विद्युत उपकेंद्र के नॉर्थ ईस्ट फीडर और नॉर्थ वेस्ट फीडर की विद्युत लाइन में दोपहर में खराब मौसम के दौरान ब्रेकडाउन हो जाने पर लगभग दो घंटे विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई।