ठाकुरद्वारा। एक गांव निवासी छात्रा अज्ञात युवक के साथ कहीं चली गई। परिजनों ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर उसका पता लगाने की मांग पुलिस से की। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छात्र कक्षा 12 वीं की पढ़ाई कर चुकी है। वह चार फरवरी की रात बिना किसी को बताए हुए कहीं चली गई। उसके कमरे की तलाशी लेने पर वहां से एक मोबाइल नंबर मिला है। मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। छात्रा घर से 18000 की नकदी और जेवर भी ले गई है। परिजनों ने उसके दिल्ली होने की संभावना जताई है। छात्रा के परिजनों का कहना था कि आरोपी युवक बहुत प्रभावशाली है।