फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शाॅर्ट सर्किट से चलती कार में लगी आग

Tue, 09 Sep 2025 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी (मुरादाबाद)। करनपुर-कांठ मार्ग पर नीले कुंडे के पास रविवार की रात शॉर्ट सर्किट की वजह से चलती कार में आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार लोग हताहत नहीं हुए। सूचना पर जब तक दमकल टीम पहुंची, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। डिलारी थाना क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी चालक मनोज कुमार ने बताया कि रविवार को वह कुछ परीक्षार्थियों को मेरठ में पीईटी परीक्षा दिलाने के लिए कार से लेकर गया था। देर रात वहां से लौटते समय करीब 11:30 बजे करनपुर-कांठ मार्ग पर नीले कुंडे के पास पहुंचने पर इंजन से धुआं उठने लगा, जिस पर उसने सभी परीक्षार्थियों को कार से नीचे उतार दिया और खुद भी बाहर निकल गया।
विज्ञापन

कुछ ही देर में कार में आग भड़क गई। उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन जब तक दमकल टीम पहुंची कार पूरी तरह जल गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें