फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: राजमिस्त्री की हत्या के आरोप में दो नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Thu, 29 Aug 2024 06:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर (मुरादाबाद) । जनपद रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र के ग्राम ढक्का नगलिया मंझरा लक्ष्मी नगर निवासी राजमिस्त्री राजपाल की हत्या के आरोप में दो नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध थाना भगतपुर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि आरोपियों ने पैसों के लेनदेन के चलते राजपाल की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी व शव को उत्तराखंड के जसपुर स्थित सरकारी अस्पताल में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

मंजीत के अनुसार उसके पिता राजपाल (50) का जनपद बिजनौर के जाफराबाद निवासी ब्रहम सिंह व ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ग्राम कनकपुर पीपली निवासी उमेश के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था। मंजीत के अनुसार 27 अगस्त को उसके पिता के फोन से आरोपियों ने कॉल की कि तुम्हारा पिता हमारे पैसे नहीं दे रहा है व इसके बाद उन्होंने राजपाल से मंजीत की बात कराई तब राजपाल ने मंजीत से कहा कि वह रोशनपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद है व ये लोग उसे पैसों के लेनदेन की वजह से पीट रहे हैं।
मनजीत के अनुसार इसके बाद शाम को उसके पास उत्तराखंड के जसपुर के थाने से कॉल आई कि तुम्हारे पिता मृत अवस्था में सरकारी अस्पताल में है। इसके बाद मंजीत परिजनों के साथ जसपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन

मंजीत का आरोप है कि ब्रहम सिंह व उमेश ने अज्ञात आरोपी के साथ मिलकर पैसों के लेनदेन के विवाद में उसके पिता की बेरहमी से पीट कर हत्या की है। इसके बाद मंजीत ने थाना भगतपुर पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी। थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि राजपाल के पुत्र मंजीत की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिजनों के अनुसार राजपाल सिंह राजमिस्त्री का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें