फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ग्राम प्रधान के पुत्र सहित सात लोगों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

Tue, 05 Aug 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। पुलिस ने नंगलिया रोड पर छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट में शामिल के ग्राम रूपपुर टंडोला के प्रधान के पुत्र सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगर में नंगलिया रोड पर शनिवार को छात्रों के दो गुटों में फिल्मी स्टाइल में जमकर मारपीट हुई थी। लाठी डंडे हॉकी और ईंट पत्थर चले थे। पथराव की चपेट में आकर सब्जी विक्रेता वार्ड आठ निवासी अशफाक घायल हो गया था। घटना से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई थी। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस से आए दिन छात्रों की आपस में मारपीट को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से घटना की जांच की। अब पुलिस ने सब्जी विक्रेता अशफाक की तहरीर पर गांव रूपपुर टंडोला के प्रधान लेखराज के पुत्र सत्यम, थाना डिलारी के गांव लुधपुरा जट निवासी आदर्श कुमार, ठाकुरद्वारा के मयंक और उनके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में अशफाक ने कहा है कि उसकी दुकान पर थाना भगतपुर के गांव उदाबाला निवासी अभिनव अपने दो साथियों के साथ खड़ा हुआ था। तभी सत्यम आदि बाइकों से वहां आए और उन्होंने अभिनव के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। इसे लेकर दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। डंडों और धारदार हथियारों का मारपीट में प्रयोग किया गया। पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें