कांठ। दहेज के लिए विवाहिता को परेशान और अपमानित करने के आरोप में छजलैट पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
छजलैट के गांव ढ़कैडा निवासी पीड़िता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना-पत्र में कहा है कि छजलैट क्षेत्र के ही गांव दयानाथपुर निवासी मनीष पाल से उसका अंतरजातीय प्रेम विवाह हुआ है। मनीष पाल के परिवार वालों और रिश्तेदारों ने मिलकर उसकी यह शादी कराई थी। आरोप है कि अब यह लोग दहेज की मांग और जातिसूचक शब्द कहकर उसे अपमानित करते हैं। पीड़िता का आरोप है कि अब पंद्रह दिन से मनीष उसे छोड़ कर कहीं चला गया है। पूछने पर उसने बताया कि वह रुद्रपुर काम करने आ गया है। जब वह रुद्रपुर पहुंची तो वह वहां नहीं मिला। बाद में पता लगा कि वह अमरोहा में है लेकिन कहां है यह नहीं बताया। जब फोन करती है तो मनीष उसे गालियां देता है। इस मामले में एसएसपी के आदेश और प्रार्थना-पत्र के आधार पर छजलैट पुलिस ने पति मनीष पाल समेत ससुराल पक्ष के मीनू पाल, अंजू पाल, रीनू पाल, मुन्नी देवी, नितिन पाल, जयवीर पाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाज