फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के सहसपुर गांव निवासी विवाहिता ने दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सहसपुर गांव के मोहल्ला स्योंडारा रोड निवासी मेहंदी हसन की बेटी शहरुल निशा की ओर से शनिवार शाम थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी चार वर्ष पहले बदायूं जिले में थाना उघैती अंतर्गत ईखखेड़ा गांव निवासी साबिर के बेटे इरफान के साथ हुई थी। शहरुल निशा का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति इरफान, ससुर साबिर, सास दिलवरी, जेठ इकबाल, देवर दिलखुश, देवर तौफीक अहमद, ननद तस्वीरन और रेहाना तथा ननदोई आरिफ ग्राम सिमरा थाना भोजपुर सभी ने एकराय होकर उसके कमरे में घुसकर मारपीट की और मायके से दहेज में दो लाख रुपये न लाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर मौका मिलते ही अपने मायके सहसपुर आई और परिजन को पूरे हालात बताए। पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें