बिलारी। मंगूपुरा निवासी ग्रामीण की पत्नी की ओर से बृहस्पतिवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि वह परिवार के पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं। होली का त्योहार मनाने के लिए पति और बेटी के साथ अपने गांव मंगूपुरा में होली का त्योहार मनाने आए थे। युवती की मां के अनुसार बीती दस मार्च की सुबह उसके पति मजदूरी करने चले गए और वह जरूरी काम से घर से बाहर चली गई। इस दौरान बदायूं जिले के राज बरोलिया गांव निवासी सर्वेश नामक युवक उसके घर आया और उसकी 18 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण करके ले गया। पुलिस ने आरोपी सर्वेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।