मैनाठेर। थाना क्षेत्र में गागन तिराहे के पास विवि की बस की चेकिंग में एक छात्र के बैग से तमंचा मिला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़ा गया छात्र जिला रामपुर के सैफनी निवासी हर्षित है। उसके बैग से कारतूस भी मिले हैं। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित विवि के सहायक सुरक्षा अधिकार सुरेंद्र कुमार ने मैनाठेर के गागन तिराहे पर बस की चेकिंग की। इस दैरान छात्र के बैग में तमंचा और कारतूस मिले। उन्होंने छात्र को नीचे उतारकर मैनाठेर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी छात्र हर्षित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यूनिवर्सिटी के सूत्रों ने बताया कि होली पर यूनिवर्सिटी में कुछ छात्रों द्वारा हुड़दंग किए जाने की सूचना उन्हें मिली थी। जिसके आधार पर उस बसों का चेकिंग अभियान चलाया गया, जब छात्र घरों की ओर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि संभवता छात्र यह तमंचा सिर्फ वीडियो बनाने के लिए लाया था। उसके बैग से सिर्फ तमंचा ही बरामद हुआ है। मैनाठेर पुलिस को कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है।