कुंदरकी। मंगलवार को कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम ईंधनपुर नगला के रकबे में गेहूं की फसल आग लगने से खाक हो गई है। आग हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है। जानकारी के मुताबिक कुंदरकी थाना क्षेत्र में ईंधनपुर नगला के रकबे में पूर्व सपा विधायक रिजवान के पिता भुल्लन के नाम पर कृषि भूमि है जिसमें गेहूं की फसल खड़ी है। वर्तमान पर खेत में गेहूं की कटाई चल रहा है तभी अचानक गेहूं में आग लगने से अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में लगभग 12 बीघा गेहूं की कटी फसल जलकर राख हो गई। जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक के परिजन खेतों पर पहुंचे और आग पर किसी तरह से आग पर काबू पाने का प्रयास किया हालांकि फायर ब्रिगेड को भी कॉल कर लिया लेकिन हवा के साथ तेज लपटों के कारण आग से फसल पूरी तरह खाक हो गई तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। माना जा रहा है कि खेत के निकट हाईटेंशन लाइन निकल रही जिसकी चिंगारी से खेत लगने की आशंका जताई जा रही है। वहीं हल्का लेखपाल ने भी फसली नुकसान की जानकारी की है।