फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गांव महदूद कलमी में लगे पिंजरे में देर रात फंसा तेंदुआ

Thu, 02 Apr 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। सोमवार की रात घर में घुसे तेंदुए ने कांठ के गांव महदूद कलमी के अकरम की दो साल की बेटी सिदरा पर हमला कर उसे जबड़े में दबाकर ले जा रहा था। परिजनों व ग्रामीणों के शोर मचाने और उनकी सजगता के कारण तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग गया था। लेकिन तेंदुए के हमले से बच्ची बुरी तरह घायल हो गई थी। मंगलवार को वन विभाग ने गांव के पास तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। जिसमें बुधवार की देर रात तेंदुआ फंस गया। जब तेंदुए को ग्रामीणों ने पिंजरे में फंसा हुआ देखा तो मौके पर भारी भीड़ लग गई, उन्होंने देर किए बिना तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। इसके कुछ ही देर में ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक टीम और पिंजरे में फंसा तेंदुआ मौके पर ही मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें