फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बंदरों के हमले में छत से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। छत पर बारिश का पानी निकालने चढ़े गांव हुसैनपुर निवासी मजदूर प्रेम सिंह प्रजापति (45) पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से प्रेम सिंह छत से सिर के बल नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई। वहीं, 24 जून को भी गांव निवासी रामवती (46) की भी बंदर के हमले में छत से नीच गिरकर जान चली गई थी।
विज्ञापन

कुंदरकी क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी प्रेम सिंह प्रजापति मजदूरी करते थे। बुधवार सुबह बारिश रुकने के बाद प्रेम सिंह घर की दूसरी मंजिल पर पानी निकालने गए थे। इस दौरान बंदरों के झुंड ने मजदूर पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए प्रेम सिंह छत से नीचे उतरने के लिए भागे तो उनका संतुलन बिगड़ गया। वह छत से सिर के बल नीचे फर्श पर आ गिरे। शोर सुन परिजन व आसपास के लोग प्रेम सिंह की ओर दौड़े। आनन-फानन में मजदूर को लेकर परिजन डॉक्टर के पास पहुंचे, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


सिर में ज्यादा चोट लगने की वजह से मजदूर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने क्षेत्र के लेखपाल को भी घटना से अवगत कराया है। वहीं, गांव में सिर्फ 10 दिन में हुई बंदरों के हमले की घटना से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों के अनुसार 24 जून को भी गांव निवासी रामवती पत्नी दीपचंद किसी काम से घर की छत पर गई थी। इस दौरान बंदरों ने रामवती पर हमला कर दिया था। संतुलन बिगड़ने से रामवती छत से गिर गई थी और उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें