फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रेलवे ट्रैक पर लेट कर दोनों पैर गंवाने वाली युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे। थानाक्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे लेट कर पैर गंवाने वाली युवती भारती की मेरठ में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन

मूंढापांडे सैंजना निवासी सनी ने बताया कि उसके पिता लक्षमन की पांच साल पहले और मां भूरी की सात साल पहले मृत्यु हो गई थी। छोटी बहन भारती (18) मां-बाप की मृत्यु की वजह से अवसाद में रहती थी। उसका डॉक्टर से इलाज चल रहा था। पांच जून की सुबह भारती दो किलोमीटर पैदल चलकर मूंढापांडे के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई थी। इसी दौरान ट्रेन के आगे लेट गई थी। जिसमें उसके दोनों कट गए थे। परिजन उसे मेरठ ले गए थे, वहां इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई है। इससे पहले भी वह आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें