फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके माता-पिता समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कटघर थाना क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय युवती ने बताया कि आरोपी अभिषेक शर्मा ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया।
विज्ञापन

आरोपी घुमाने के बहाने उसे अलग-अलग स्थान पर ले गए। इसी दौरान एक दिन आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि जल्द ही शादी कर लेंगे। लेकिन बाद में टालमटोल करने लगा। पीड़िता के दबाव बनाने पर आरोपी ने साफ मना कर दिया। इसकी शिकायत जब उसके माता-पिता और परिवार वालों से की तो उन सब ने भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कटघर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर कटघर के नंद काॅलोनी पीतल नगरी निवासी आरोपी अभिषेक शर्मा, उसके पिता सुनील शर्मा, दादी विमला शर्मा, भाई अन्नू शर्मा व प्रबल शर्मा, अगवानपुर क्षेत्र के कोकरपुर निवासी शिखा शर्मा पत्नी अंकुर शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें