फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: बच्ची को मिट्टी भरे डंपर ने कुचला, मौके पर ही तोड़ दिया दम, ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा

Tue, 25 Jun 2024 06:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)

सार

मुरादाबाद में हुए सड़क हादसे में बच्ची की मौत हो गई। आसपास खड़े लोगों ने आरोपी डंपर चालक को पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगंज-ठाकुरद्वारा मार्ग पर चमरा वाला उर्फ फैजुल्ला गांव में सोमवार शाम करीब छह बजे सड़क किनारे खड़ी आतिफा (7) को मिट्टी से भरे डंपर ने कुचल दिया। इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने डंपर और उसके चालक को पकड़ लिया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लिया है। ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव चमरा वाला उर्फ फैजुल्ला निवासी शाकिर ने बताया कि वह गांव में ही दुकान करता है। सोमवार शाम करीब छह बजे उसकी बेटी आतिफा दुकान के बाहर सड़क किनारे खड़ी थी।

इस दौरान अलीगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार मिट्टी से भरे डंपर ने आतिफा को टक्कर मार दी। आतिफा ने भाई शाहिद अहमद ने बताया कि डंपर का पहिया आतिफा के ऊपर से निकल गया, जिससे मौके पर ही आतिफा की मौत हो गई।
विज्ञापन


मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़ ने डंपर और उसके चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में लिया है। आतिफा की मौत से उसकी मां मरियम का रो-रोकर बुरा हाल है।

बच्ची शाकिर के तीन तीन बेटियां और दो बेटे हैं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने कार्रवाई से इनकार किया है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें