फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: उत्तराखंड की युवती ने प्रेमी के घर धरना देकर की निकाह की मांग

Wed, 25 Jun 2025 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। मंगलवार को उत्तराखंड की एक युवती ने क्षेत्र के गांव निवासी अपने प्रेमी के घर पहुंच कर निकाह की मांग को धरना देकर हंगामा किया। करीब दो घंटे तक वहां हंगामा करती रही। लेकिन बाद में शिकायत पर पुलिस ने युवती को वहां से कोतवाली बुला लिया। उत्तराखंड के जनपद नैनीताल के थाना रामनगर के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि गांव निवासी उसके मौसेरे भाई युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। वह उसके साथ निकाह करने का झांसा देकर सात वर्ष से दुष्कर्म कर रहा है। इस दौरान उसने उसकी एक वीडियो बना ली। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। फिर उसने इसकी शिकायत की तो आरोपी ने उसकी वीडियो को वायरल कर दिया। इस कारण उसकी दूसरी जगह से भी शादी नहीं हो सकी। युवती शाम करीब 4:00 बजे अपने प्रेमी के घर पहुंची थी। जिसकी सूचना उसके प्रेमी के परिजनों ने पुलिस को दी। इस पर पुलिस के समझाने पर अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच गई। प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली के एसएसआई बृजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तहरीर नहीं मिली है। बुधवार को दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है। दोनों का निकाह करने का प्रयास किया जाएगा। यदि निकाह नहीं होगा तो युवती की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें