ठाकुरद्वारा। शरीफ नगर में पैदल जा रहे गांव के रिविक (12) एक कुत्ते ने हमला कर उसके बाएं हाथ में काटकर गंभीर घायल कर दिया। परिजन उसे नगर के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे। उनके एंटी रैबीज और एंटी सीरम इंजेक्शन लगाकर उसका इलाज कराया। जबकि अन्य स्थानों पर कुत्तों ने हमला कर पांच लोगों को काट लिया। नगर के मोहल्ला जमुनावाला निवासी रायसी , ठाकुरद्वारा के वार्ड चार निवासी मोहम्मद जैद और अंशु, चमरा वाला निवासी पूर्वी को काटकर घायल कर दिया। सभी को नगर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। उनके एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाकर उनका इलाज किया गया।