फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रंजिश में घर में घुसकर हमला करने की एसएसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। फरीदनगर में 16 दिसंबर की रात को घर में घुसकर मारने और तोड़फोड़ की शिकायत बृहस्पतिवार को मोहम्मद नफीस ने एसएसपी से की है। उन्होंने हमले की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। उन्होंने घायलों का मेडिकल न कराने का स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाया है। मोहम्मद नफीस का कहना है कि 16 दिसंबर की रात को एक युवक घर के आगे अपनी स्कॉर्पियो खड़ी कर दी जिसका विरोध किया। इस पर उसने अपने कुछ सहयोगियों के साथ घर में घुसकर पीटा। फायर करते हुए ईंट पत्थर फेंककर तोड़फोड़ की। इसकी शिकायत पुलिस से की गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। एसएसपी से हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि दोनों पक्षों में मंगलवार की रात को समझौता हो गया था। इस कारण कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत मिलने पर उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें