फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी में जलता पटाखा युवक के चेहरे पर लगा, झुलसा

Wed, 22 Oct 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। दीपावली के त्योहार पर रविवार को देर शाम कुंदरकी नगर में भुर्जी वाली गली में एक तेज आवाज वाला जलता पटाखा बाइक सवार शादाब के चेहरे आकर लगा जिससे उसकी एक आंख के ऊपर की त्वचा जल गई। बताते है कि किसी युवक ने पटाखा जलाकर फेंका था तभी सामने आए बाइक सवार शादाब के चेहरे पर आंख के ऊपर आकर लग गया। गनीमत रही कि उसकी आंख सुरक्षित बच गई। वहीं हादसा होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। सूचना मिलने पर मौके पर आए परिजनों ने शादाब को पहले स्थानीय डॉक्टर को दिखाया लेकिन बाद में बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में दिखाया गया है ताकि आंख को किसी तरह से नुकसान नहीं पहुंच सके। वहीं आतिशबाजी के दौरान युवा और बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की लेकिन इस दौरान नगर में ही दो बच्चे भी जलते पटाखों की चपेट में आने से बाल बाल बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें