मुरादाबाद। केजीके स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार को कालेज गेट पर प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा फार्म के लिए ज्यादा पैसे लिए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगे। छात्रों के मुताबिक दूसरे सभी कालेजों में परीक्षा फार्म के लिए 200 रुपये लिए जा रहे हैं, जबकि केजीके महाविद्यालय से जुड़े छात्रों को इसके लिए 250 रुपये देने पड़ रहे हैं। बैंकों में इस बाबत पूछे जाने पर तसल्लीबख्श जवाब भी नहीं दिया गया। छात्रों का कहना है कि जब सारे महाविद्यालयों में परीक्षा फार्म के लिए 200 रुपये लिए जा रहे हैं तो केजीके के छात्रों से इसके लिए 50 रुपये अतिरिक्त क्यों लिए जा रहे हैं। मांगें पूरी न होने पर उन्होंने इस मुद्दे को ऊपर तक ले जाने की चेतावनी दी है।