फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में अखंड पाठ शुरू

Sat, 14 Jun 2014 05:33 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद(ब्यूरो)। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शुक्रवार सुबह से अखंड पाठ शुरू हो गया। वीर खालसा सेवा दल के तत्वाधान में गुरु गोविंद सिंह की तपोस्थली हेमकुंड साहिब के लिए जाने वाले पदयात्रियों की रवानगी से पहले गुरुद्वारे में अखंड पाठ की शुरुआत हुई है। तीन दिन तक अखंड पाठ के साथ धार्मिक अनुष्ठान चलेंगे। वीर खालसा सेवा दल के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने बताया कि 15 जून को सुबह साढ़े 8 बजे हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए पदयात्रियों का जत्था रवाना होगा। अखंड पाठ की शुरुआत के समय सरदार अमोलक सिंह, हरवंश सिंह चड्ढा, अमरजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, सतनाम सिंह, प्रभजोत सिंह बग्गा, महेंद्र सिंह बग्गा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें