मुरादाबाद। अंजुमन गुलामाने चिश्ती वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में दौलत बाग मठ वाली गली से झंडा नूरी चिश्ती पंजतनी पैदल काफिला रवाना हुआ।
सुबह नौ बजे आरंभ हुआ काफिला थाना नागफनी, झब्बू का नाला, बारादरी, तख्त वाली मस्जिद, तहसील स्कूल, नियारियान, दीवान का बाजार, लाल बाग होता हुआ अंसार इंटर कालेज पहुंचा। काफिले में बड़ी संख्या में लोग ट्रक और अन्य चार पहिया वाहनों में सवार थे। इनकी सरपरस्ती हजरत सैय्यद सलामत मियां कर रहे थे। झंडा नूरी चिश्ती पंजतनी लेकर जा रहा पैदल काफिला अंसार इंटर कालेज से हजरत सैय्यद चिश्ती मियां (रह.अले.) स्थित खबरिया शरीफ के लिये रवाना हुआ। रास्ते में अनेक स्थानों पर काफिले का स्वागत किया गया। जगह जगह कैंप भी लगाकर हलुआ, फल आदि भी बांटे गए। यातायात व्यवस्था में भी स्वयं सेवकों ने सहयोग किया। काफिले में मोहम्मद हनीफ चिश्ती, डा. एम नजर चिश्ती, मोहम्मद चमन चिश्ती, हाजी रियासत चिश्ती, हाजी इकबाल चिश्ती, शाहनवाज चिश्ती, मोहम्मद राशिद चिश्ती, मोहम्मद शानू चिश्ती, मोहम्मद शानू आलम चिश्ती, मोहम्मद सिकंदर चिश्ती आदि शामिल रहे।