मुरादाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी ने इक्कीस नवंबर को लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कराने के लिये प्रदेश सरकार की आलोचना की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा कानून जारी कर दिया है। मगर प्रदेश सरकार इसे लागू नहीं कर रही। इसकी मांग को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा. निर्मल खत्री के नेतृत्व में लखनऊ में प्रदर्शन करने वालों पर लाठीचार्ज किया गया। यह निदंनीय है। बैठक में शकील सरवर हाशमी, गंगाराम शर्मा, परवेज हाशमी, जमील अहमद अंसारी, दिनेश कुमार कश्यप, रईसुल कलाम, मुशाहिद चौधरी आदि मौजूद रहे।