पाकबड़ा। खाद को लेकर आज किसानों ने सोसायटी पर किया। जब किसानों ने गोदाम पर ताला लगा देखा तो वह भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी।
पाकबड़ा स्थित सहकारी सोसायटी के गोदामों में खाद भरा पड़ा है। लेकिन वितरण नियमित रूप से नहीं किया जा रहा। जिससे किसानों में आक्रोश है। सोमवार को सुबह करीब ग्यारह बजे किसानों की भीड़ सोसायटी पर खाद लेने को जुट गई थी। काफी देर तक जब कर्मचारी नही आये तो किसानों ने वहां पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी बीच वहां पर सोसायटी के कर्मचारी पहुंच गये और खाद का वितरण शुरू किया। वहां पर मौजूद बहलोलपुर के किसान परम सिंह ने आरोप लगाया कि वह सवेरे से खाद लेने को पूरे परिवार के साथ यहां पर जमा थे लेकिन सोसायटी के कर्मचारी वहां पर मौजूद रही थे करीब चार बजे कर्मचारी वापस आये तो खाद का वितरण हुआ। लोधीपुर राजपूत गांव निवासी जगवीर सिंह ने आरोप लगाया कि कर्मचारी दिन भर अपना निजी काम करते है और शाम को लौट कर आते है पूरे दिन किसानों को परेशान होना पड़ता है।