फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रनगर में सीमेंट की दुकान के ताले टूटे

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। चंद्रनगर में एक सीमेंट की दुकान के ताले तोड़ चोर नकदी व सरिया समेट कर ले गए।
चंद्र नगर के चांदी राम के मंदिर के पास जगदीश कुमार की सीमेंट की दुकान है। मंदिर से ही थोड़ी दूर पर जगदीश का मकान है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे जगदीश दुकान खोलने आया तो ताले टूटे हुए थे। उसने शटर उठाया तो अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। जगदीश के अनुसार, चोर गल्ले में रखी पांच हजार की नकदी, डेढ़ कुंटल सरिया, सीमेंट लादने वाले चार ठेले, इसके अलावा व्हील आदि चोरी कर ले गए। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुआयना किया लेकिन नतीजा नहीं निकला। जगदीश ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें