फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्ध रात्रि में पूजा संग किया माता का आह्वान

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गुलाब दास मंदिर में कार्यक्रम जारी
मुरादाबाद। बंगाली एसोसिएशन ने मनोरंजन सदन में श्री श्री मां काली पूजन का आयोजन किया। पुरोहित मीठू चक्रवर्ती ने विधि विधान से पूजन संपन्न कराया।
कोलकाता से आए मूर्तिकार मदर सरकार ने हाथों की सफाई का प्रदर्शन करते हुए मां काली की प्रतिमा बनाई। मीता बनर्जी, कृष्ण गुप्ता, कविता बनर्जी, मधुमिता डे, कृष्णा बनर्जी आदि ने माता का श्रृंगार किया। अर्द्ध रात्रि में हवन और पुष्पांजलि के साथ माता का आह्वान किया गया। इस दौरान भजन कीर्तन के साथ परिसर भक्ति भाव से सराबोर रहा। अंत में पांच फलों और खिचड़ी का वितरण किया गया। दोपहर प्रतिमा को जुलूस के रूप में ले जाकर राम गंगा में विसर्जित कर दिया गया। कार्यक्रम में इंद्र नाथ चटर्जी, गौतम सरकार, असीत बनर्जी, सुदीप बनर्जी, एन मित्रा, सजल गुप्ता, सुकुमार घोष, डा. शुभम चटर्जी, अनुज डे, उज्ज्वल गुप्ता, उत्तम बनर्जी, गोपाल मालाकार, अतुल जौहरी आदि का सहयोग रहा। उधर बंगाली कल्याण समिति ने गुलाब दास मंदिर मंडी चौक में श्री श्री काली पूजा का आरंभ किया। पूजन सीता राम राज पंडित ने कराया। बुधवार की रात माता का जागरण आयोजित किया गया। इसमें भजन और कीर्तन ने भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। आयोजन में सुशील भौमिक, विकास मंडल, जेसी मंडल, जय श्री, सुभाष भौमिक, सुशांत सांतरा, किशोर दास, अमित डे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें