फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्टिस और साईं अस्पताल में बने सेफ हाउस

Sat, 19 May 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद (ब्यूरो)। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल के मुरादाबाद दौरे के मद्देनजर महानगर के दो अस्पतालाें में सेफ हाउस बनाया गया है। सेफ हाउस के लिए सीएमओ ने फोर्टिस विवेकानंद अस्पताल और श्री साईं अस्पताल को चुना है। सीएमओ ने दोनों अस्पतालों के चिकित्साधीक्षकों को पत्र भेजा है कि 21 मई को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का तीर्थांकर महावीर यूनिवर्सिटी, एमआईटी और सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट में भ्रमण प्रस्तावित है। लिहाजा उक्त कार्यक्रम के अनुसार आकस्मिकता की स्थिति से निपटने के लिए दोनों अस्पताल अपने यहां सेफ हाउस तैयार करें। जिसमें चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस आदि की पूरी व्यवस्था होना चाहिए। इसके परिप्रेक्ष्य में दोनाें अस्पतालों ने सेफ हाउस तैयार कर उसमें इमरजेंसी के एक्सपर्ट माने जाने वाले डाक्टरों और स्टाफ की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें