पाकबड़ा। महलकपुर माफी गांव में गुरुवार सवेरे एक घर में आग लगने से हड़कंप मच गया। महलकपुर माफी गांव निवासी आबिद हुसैन पुत्र नवीबक्श के घर की ऊपरी मंजिल में सवेरे करीब आठ बजे आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। गांव की तंग गलियों और घनी आबादी में आग फैलने का खतरा होने लगा। आग की सूचना पाकर पुलिस और फायर कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने आग को आसपास फैलने से रोका। गृहस्वामी ने बताया कि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चला पाया है लेकिन इससे कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है।