रामपुर। सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के स्थापना दिवस पर लाइब्रेरी के सभागार में नात प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न मदरसों और अन्य शैक्षिक संस्थानों के 92 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता सीनियर व जूनियर दो ग्रुप में कराई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. महमूद अली खां ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी असरार अहमद और मौलाना उबैद उल्ला खां फैजी की मौजूदगी रही। इस अवसर पर छात्रों ने नबी करीम की शान मुबारक में नात पाक का पाठ अपने अलग-अलग अंदाज में किया।
लाइब्रेरी के प्रवक्ता जीशान मुराद ने बताया कि नात प्रतियोगिता में जिन मदरसों और स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, उनमें मदरसा जमेतुल उलूम फुरकानिया, मदरसा फैज उल उलूम थाना टीन, मदरसा अरबिया फैज हिदायत, दार उल उलूम गुलशन बगदाद, शम्सी गर्ल्स इंटर कॉलेज, इस्लाहे कौम जूनियर हाईस्कूल, फुरकानिया गर्ल्स स्कूल, जामिया गर्ल्स जूनियर हाई स्कूल, सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शम्सी गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय जुल्फिकार गर्ल्स इंटर कॉलेज, मदरसा तरतील अलकुरान, स्काई लार्क पब्लिक स्कूल, सेंट मेरी सीनियर सेकंडरी स्कूल, गाइडेंस इंटरनेशनल स्कूल, सिंबायोसिस पब्लिक स्कूल, हादी अकादमी, सेफ हैंड वर्ल्ड स्कूल, ब्लू अंब्रेला स्कूल, राइज अकादमी जुठिया, यू पी एस घाटमपुर कंपोजिट स्कूल आदि शामिल रहे।
सह-संयोजक आले अहमद खां सुरूर, डाॅ. मेहंदी हसन ने सभी मेहमानों और प्रतियोगी छात्रों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लाइब्रेरी सचिव डॉ. अदनान जियाई के अलावा मजलिस मुशावरत सदस्य डॉ. सैयद जाफर शाह, हाफिज, सदीद अहमद खां, फहीमा बी, जाहिद खान, शाहिद अली खां, संचालक मदरसा फैज हिदायत, हामिद रजा खां, मास्टर अतीक उर रहमान आदि मौजूद रहे।