फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर अधीक्षक, इंस्पेक् टर के वेतन काटने की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हाउस टैक्स वसूली में लापरवाही बरतने वाले कर अधीक्षक, कर इंस्पेक्टर समेत राजस्व वसूली कर्ता के एक दिन के वेतन काटने की संस्तुति की गई है। नगर आयुक्त संजय चौहान की नाराजगी के बाद मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर ने कर अधीक्षक राजीव लोचन पाठक, सिविल लाइन की टैक्स इंस्पेक्टर गीतिका, राजेश कुमार, सचिन सक्सेना और राजस्व वसूली कर्ता एहसान आलम, अशोक गौतम, मोतीराम, रेहान, आसिफ अली के एक दिन के वेतन काटने की संस्तुति की है। यह रिपोर्ट नगर आयुक्त को भेजी गई है। कर अधीक्षक और टैक्स इंस्पेक्टर पर अभियान में शामिल नहीं होने की लापरवाही दिखाई गई है। जबकि राजस्व वसूली कर्ता मार्च के महीने में वसूली नहीं कर सके हैं। ढका और मानसरोवर कॉलोनी में वसूली कैंप भी लगाया गया। 31 मार्च तक वसूली अभियान में लक्ष्य हासिल नहीं होने पर नगर आयुक्त की तरफ से कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें