मुरादाबाद।
शासन ने शुक्रवार रात प्रदेश में आईपीएस और पीपीएस अफसरों में बड़ा फेरबदल किया। 11 आईपीएस और 50 पीपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इसमें मुरादाबाद में तैनात रहीं 2015 बैच की आईपीएस अफसर सहायक पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता को मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) बनाकर भेजी गईं हैं। अपर्णा मुरादाबाद में सीओ सिविल लाइंस, सीओ बिलारी और सीओ हाईवे के साथ ही सीओ पुलिस लाइन भी रहीं हैं। इनके अलावा पीटीसी मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात देवेंद्र भूषण को सहारनपुर में अपर पुलिस अधीक्षक नगर की जिम्मेदारी दी गई है। देवेंद्र भूषण लंबे समय से पीटीसी में तैनात थे। एएसपाी अविनाश पांडेय को कानपुर नगर से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ, सहायक पुलिस अधीक्षक रवि कुमार को गाजियाबाद से आगरा में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बनाया गया है। एएसपी आगरा अभिषेक को अपर पुलिस अधीक्षक नगर अलीगढ़ बनाया गया है।