फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया बढ़ाने पर छात्रों का बस यूनियन कार्यालय पर हंगामा, वार्ता के बाद तय हुआ किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। सुरजननगर, करनपुर मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बसों में किराया बढ़ने के बाद छात्रों ने शनिवार को कंसेशन का टिकट बढ़ाने पर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्रों को समझा बुझाकर शांत किया। इस दौरान बस यूनियन के कार्यालय पर पुलिस तैनात रही। बाद में भाजपा नेता के हस्तक्षेप से कुछ छूट पर किराया तय कर दिया गया। डीजल के दामों में हो रही वृद्धि के कारण बस यूनियन ने किराए में वृद्धि कर दी है। पहले छात्र सुरजननगर और करनपुर तक का किराया 10 रुपये देते थे। किराया बढ़ने पर बस यूनियन ने दोनों स्थानों का कंसेशन टिकट बढ़ाकर 15 रुपये कर दिया। इसके विरोध में शनिवार को छात्रों ने ठाकुरद्वारा में स्थित बस यूनियन के कार्यालय पर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में छात्रों की तरफ से पहुंचे भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अजय प्रताप सिंह ने यूनियन के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह पधान और अन्य पदाधिकारियों से वार्ता की। बाद में वार्ता के बाद तय हुआ कि अब छात्र सुरजननगर और करनपुर का किराया 15 के स्थान पर 12 रुपये देंगे। इसके बाद छात्र शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें