ठाकुरद्वारा। रिटायर्ड लेखपाल को दो साल बाद भी अपने बकाया एरियर, जीपीएफ आदि का भुगतान नहीं हो सका है। शिकायत पर एसडीएम ने तहसीलदार को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए है। ठाकुरद्वारा के वार्ड एक निवासी सेवानिवृत लेखपाल हरप्रसाद सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वे कभी दो वर्ष पूर्व रिटायर्ड हुए थे। शुगर आदि की बीमारियों से पीड़ित होने के कारण उनका इलाज चल रहा है। जिसके लिए उन्हें पैसे की आवश्यकता है। उनके द्वारा बार बार अपने बकाया पीएफ की मांग की जा रही है। लेकिन तहसील के अधिकारी उनके बकाया का भुगतान नहीं कर रहे है। जिससे उसे आर्थिक परेशानी से जूझना पड़ रहा है। शिकायत पर एसडीएम ने तहसीलदार को जांच कराकर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए है।