फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंदरकी में बच्चों ने निकाली पोलियो जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। रविवार से शुरू हो रहे पल्स पोलियो कार्यक्रम की सफलता के लिए कुंदरकी में छात्रों ने पोलियो जागरूकता रैली निकाली। नगर के पैंठ बाजार स्थित कुंदरकी इंटर कालेज से चिकित्साधिकारी डा. पूजा बंसल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली नगर के मोहल्ला सादात पश्चिमी, नूरूल्ला और पैंठ बाजार से होती हुई हाईवे पर पहुंची और डींगरपुर तिराहे से घूमने के बाद वापस कालेज परिसर में ही आकर समाप्त हुई। रैली के लिए छात्र अपने हाथों में पोलियो उन्मूलन के नारों से लिखी तख्तियों को लिए हुए नारे लगाते हुए चल रहे थे और लोगों से अपने बच्चों को रविवार को पोलियो बूथ ले जाकर दवाई पिलाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। रैली के दौरान यूनीसेफ के बीएमसी संदीप सक्सेना, स्वीटी शुक्ला, बुशरा बी, शिक्षक मोहम्मद आसिफ, नरेश कुमार, मोहम्मद यासीन, संजू कुमार आदि का सहयोग रहा। उधर एआरओ रामाधीन वर्मा ने बताया कि पल्स पोलियो बूथ दिवस के लिए कुंदरकी पीएचसी पर 238 पोलियो बूथों का गठन किया गया जिसमें दवाई पिलाने के लिए 227 नियमित बूथ और 11 ट्रांजिट बूथ बनाए गए है। निगरानी के लिए सुपरवाइजर लगाए गए है। स्वास्थ्य विभाग ने बूथ दिवस पर शत प्रतिशत कवरेज पाने के लिए शिक्षा, बाल विकास, पंचायत, विकास, आपूर्ति, राजस्व आदि विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा पंचायत जनप्रतिनिधियों से सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें