कुंदरकी। रविवार को मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक गुरेर में चुनावी रंजिश लेकर हुए पथराव-फायरिंग की घटना में पुलिस ने दो मुकदमे कायम किए गए है जिसमें दोनों पक्षों के 16 लोगों को नामजद किए गया है। एक पक्ष की ओर से नासिर अली की तहरीर पर दिलशाद, इरशाद, मुदस्सर, रहीश आलम, आसिफ, अंसार, वासित और बाबू के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है जबकि दूसरे पक्ष के इरशाद हुसैन की तहरीर पर राबिल, नासिर, नाजिम, साऊन, उवैस, हस्सान, एवाब और समदानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों की मुकदमों में एक दूसरे के खिलाफ एक राय होकर जानलेवा हमले का आरोप लगाया गया है। मैनाठेर कोतवाल का कहना है कि दर्ज मुकदमाें की विवेचना शुरू कर दी गई और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।