फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन में सरकारों की किसान कल्याण की योजनाएं गिनाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर में स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज हॉल में बृहस्पतिवार की दोपहर भाजपा की ओर से किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही अनेक योजनाएं गिनाई गईं। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने किसानों से किए अपने वायदे पूरे किए हैं। केंद्र सरकार देश भर के किसानों की उम्मीदों पर खरी उतरी है और किसानों का सम्मान बढ़ाया है। सम्मेलन में मंचासीन भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सुरेश सैनी डा. विजय शर्मा, डा. विश्वास यादव, चंद्रपाल सैनी, हरिओम सैनी, रामगोपाल सिंह, भारत सिंह मौर्य, सत्येंद्र चौधरी, मुकेश सोम आदि रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा के नगर अध्यक्ष डा. विजय शर्मा और संचालन चंद्रपाल सिंह सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें