ठाकुरद्वारा। विद्युत प्रवर्तन दल ने मंगलवार को नगर के मौहल्ला जमनावाला में छापा मारकर 14 घरों में विद्युत चोरी पकड़ी। प्रवर्तन दल के प्रभारी प्रिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में मुरादाबाद से आई टीम ने नगर के मौहल्ला जमनावाला में विद्युत चोरी रोकने के अभियान के तहत छापे मारी की। अवैध रूप से विद्युत आपूर्ति का मामला 14 घरों में पकड़ा। मौके से केबिल और अन्य सामान जब्त किया गया। टीम के प्रभारी ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।