मुरादाबाद। हावड़ा से देहरादून जाने वाली उपासना एक्सप्रेस बुधवार को रद्द रहेगी। जबकि गुरुवार को वापसी में ही उपासना एक्सप्रेस नहीं आएगी। रेलवे ने देरी से चल रही इस ट्रेन को अप और डाउन दोनों तरफ से रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा अलीगढ़ से देहरादून के बीच चलने वाली लिंक एक्सप्रेस मंगलवार को चार घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। जनसाधारण एक्सप्रेस छह घंटे, सियालदह एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, इंटर सिटी पांच घंटे नौचंदी छह घंटे, हावड़ा से जैसलमेर जाने वाली हावड़ा एक्सप्रेस पांच घंटे बीस मिनट, न्यू जलपाईगुड़ी सोलह घंटे बीस मिनट, अमृतसर मेल तीन घंटे, सुहेल देव एक्सप्रेस चार घंटे चौदह मिनट, जलियावाला बाग एक्सप्रेस पांच घंटे चालीस मिनट देरी से मुरादाबाद पहुंची।