फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश सेवा के जज्बे के साथ पुलिस का हिस्सा बने 906 सिपाही

विज्ञापन
मुरादाबाद के नवीं वाहिनी में दीक्षान्त परेड के दौरान महिला रिक्रूट।
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस को सोमवार सुबह 906 नए सिपाही मिल गए। पुलिस लाइन और पीएसी मैदान मेें हुईं पासिंग आउट परेड के बाद देश सेवा और कर्तव्य निष्ठा की शपथ लेकर सिपाही पुलिस विभाग का हिस्सा बन गए। इनमें 279 महिला कांस्टेबल हैं। छह माह की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद सिपाही की फुल ड्रेस में रिक्रूट्स मैदान में उतरे तो सामने अतिथि दीर्घा में बैठे परिजनों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। वह तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए। सिपाहियों की कदमताल से मैदान गूंज उठे। परेड के बाद सिपाहियों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनाती दे दी गई है। पुलिस लाइन में 166 सिपाही, चौबीसवीं पीएसी मैदान में 192 और 23 वीं पीएसी के मैदान में 269 रिक्रूट पास आउट होकर पुलिस का हिस्सा बन गए हैं। जबकि नौवीं पीएसी के मैदान में 279 महिला कांस्टेबल पास आउट हुई हैं। पुलिस लाइन मेें परेड की सलामी एसएसपी अमित पाठक ने ली और शपथ एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने दिलाई। नौवीं वाहिनी के मैदान में हुई पासिंग आउट परेड की सलामी सेना नायक अशोक शुक्ला ने ली। जबकि 23 वीं पीएसी के मैदान में आईजी अमित चंद्रा और चौबीसवीं पीएसी में हुई पासिंग आउट परेड की सलामी उप सेना नायक मनोज कुमार ली और कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें