फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खेलेंगे टीएमयू के 8 छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। चार दिवसीय पुरुष वर्ग की ऑल इंडिया ताइक्वांडो यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में टीएमयू के आठ खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का आगाज 3 जनवरी को गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर में होगा। जटिल ट्रायल्स के बाद खिलाड़ियों को चुनकर भेजा गया है।
विज्ञापन

टीएमयू का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी 54 से 87 किलोग्राम भार वर्ग के हैं। स्पोर्ट्स फैकल्टी डॉ. योगेंद्र शर्मा को टीम मैनेजर के तौर पर खिलाड़ियों के साथ अमृतसर भेजा गया है। रविवार को सभी खिलाड़ी और टीम मैनेजर रवाना हुए। प्रतियोगिता 3 से 6 जनवरी 2023 तक चलेगी। टीएमयू की टीम में फिजिकल एजुकेशन के 5, टिमिट के 2 और एफओईसीएस का 1 खिलाड़ी शामिल है। टिमिट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के प्राचार्य प्रो. मनु मिश्रा का कहना है कि 54 किलोग्राम में बीपीएड के केशव बहादुर थापा, अंडर 58 किग्रा में बीपीएड के सुमित कुमार, अंडर 63 किग्रा में एमपीएड के कुलदीप शर्मा, अंडर 68 किग्रा में बीकॉम के हर्ष राणा, अंडर 74 किग्रा में एमपीएड के विपिन कुमार गौतम, अंडर 80 किग्रा में बीसीए के पीयूष सिंह, अंडर 87 किग्रा में एमपीएड के पुलकित गौड़ और ओवर 87 किग्रा में बीबीए के अरिहंत जैन शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में प्राचार्य के साथ फैकल्टी तौहीद अख्तर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें