फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फिल्म देखकर बनाया 888 गैंग, तमंचों का दिया ऑर्डर, दो छात्र, एबीवीपी नेता समेत छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। फिल्म देखकर बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र सतेंद्र ने लोगों को धमकाने और कॉलेज में वर्चस्व कायम रखने के लिए 888 गैंग बना लिया। उसने अपनी गैंग के लिए तमंचों का ऑर्डर दिया। लेकिन तमंचों की सप्लाई लेने आरोपी के साथ पहुंच गई। पुलिस ने छापा मारकर मझोत्रा क्षेत्र में एक मकान की छत पर चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ ली। साथ ही 20 बने और 30 अधबने तमंचे बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने दो छात्र और एबीवीपी नेता दुष्यंत समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रामपुर के सैफनी क्षेत्र के जटपुरा निवासी सतेंद्र (23) दिल्ली रोड स्थित आईएफटीएम से बीएससी एग्रीकल्चर कर रहा है। सतेंद्र ने अपने साथी दुष्यंत, अमन, अभिषेक और अन्य युवक के साथ मिलकर 888 नाम से गैंग बना रखा है। आरोपियों ने फेसबुक, इंस्टाग्राम पर इस गैंग के नाम से आईडी बना रखी हैं। जिसपर दबंगई और हथियार दिखाने वाली वीडियो पोस्ट की थीं। लोगों को धमकाने और वर्चस्व बनाने के लिए गैंग को असलहों की जरूरत थी। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस सतेंद्र की निगरानी शुरू कर दी। सत्येंद्र ने गलशहीद के असलातपुरा निवासी समीर और मझोला के लाकड़ी निवासी साहिल के जरिये तमंचा बनाने वाले रियासत से संपर्क किया और तमंचा बनवाने के लिए ऑर्डर दे दिया। पुलिस ने सतेंद्र, दुष्यंत, अमन और समीर को दबोच लिया। इसके बाद पुलिसकर्मी सप्लाई लेने मझोला के लाकड़ी फाजलपुर निवासी रियासत के घर पहुंच गए। रियासत पुलिस कर्मियों को ग्राहक समझकर अपने मकान की ऊपरी मंजिल ले गया। पुलिस ने मौके पर 20 तमंचे, 30 अधबने तमंचे, कारतूस, खोखा और तमंचा बनाने के उपकरण, भट्ठी समेत अन्य सामान बरामद किया है। शनिवार शाम पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। अभिषेक और अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
अवैध असलहा बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया रियासत मझोला के लाकड़ी फाजलपुर का रहने वाला है। रियासत इससे पहले तमंचा बनाने के मामले में जेल जा चुका है। रियासत का भाई हनीफ नेत्रहीन था। इसके बावजूद वह तमंचा बनाने में मास्टर था। पुलिस ने उसे कई बार जेल भेजा था लेकिन नेत्रहीन होने के कारण उसे जमानत मिल जाती थी। कुछ समय पहले उसकी मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि रियासत ने अपने भाई से ही तमंचा बनाने सीखा था। पकड़े गए आरोपी साहिल और समीर तमंचा बिकवाने में रियासत की मदद करते हैं। एक तमंचा पांच हजार से लेकर 10 हजार तक बेचा जाता है।आरोपी सतेंद्र ने स्वतंत्र दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को एक रैली निकाली थी। रैली के जरिए 888 गैंग ने वर्चस्व दिखाने का काम किया था। इस रैली में तमंचे भी लहराए गए थे। तब से पुलिस आरोपी के पीछे पड़ गई थी। सतेंद्र के खिलाफ पाकबड़ा, कुंदरकी, मझोला और बिलारी थाने में मारपीट, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन लोगों की हुई गिरफ्तार


- रियासत निवासी लाकड़ी फाजलपुर थाना मझोला, तमंचा मिस्त्री
- समीर निवासी असालतपुरा थाना गलशहीद, तमंचा बिकवाने में रियासत का मददगार
- साहिल निवासी लाकड़ी थाना मझोला, मेडिकल स्टोर पर सेल्समैन

- दुष्यंत निवासी विकास नगर मझोला, एबीवीपी नेता
- अमन निवासी अहरोला मल्लपुर थाना बिलारी, बीए का छात्र

- सतेंद्र निवासी जटपुरा थाना सैफनी रामुपर, बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें