मुरादाबाद। जिले में 110 दिन में 85 लोगों ने आत्महत्या कर ली। जिसमें नाबालिग से लेकर 65 साल बुजुर्ग भी शामिल हैं। किसी ने पढ़ाई के तनाव में मौत को चुन लिया तो किसी ने घरेलू कलह में अपनी जान दे दी।
ये तो आंकड़े हैं तो पुलिस रिकार्ड और पोस्टमार्टम रजिस्टर में दर्ज हैं। कुछ मामलों में तो परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर देते हैं। एक जनवरी से 28 अप्रैल 2023 तक यानी शुक्रवार तक 391 शवों के पोस्टमार्टम हो चुके हैं। जिसमें सबसे ज्यादा दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या है। इसके अलावा हत्या और आत्महत्या के मामले भी दर्ज हैं। जहर खाने, फंदे पर लटककर जान देने वालों की संख्या 85 है। जनवरी माह में 24 लोगों ने आत्महत्या की थी। जिसमें किशोरी, युवती, महिलाएं और युवक शामिल थे। इसके अलावा फरवरी माह में 19 और मार्च में 22 और 28 अप्रैल तक 20 लोग आत्महत्या कर चुके हैं।