फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: सेना में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, युवकों ने रकम वापस मांगी तो मिली धमकी, तीन के खिलाफ केस

Sun, 23 Jun 2024 08:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सेना में नौकरी लगाने के नाम पर युवकों से लाखों की ठगी कर ली गई। जब पीड़ितों ने रकम वापस मांगी तो उन्हें आरोपियों ने धमकी दी। पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर जालसाजों ने युवकों ने साढ़े आठ लाख रुपये ठग लिए। लेकिन युवकों की नौकरी नहीं लगी। पीड़ितों ने रकम वापस मांगी तो आरोपी धमकी देने लगे। इस मामले में पुलिस ने पुलिस ने वॉलीबॉल कोच समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


कांठ निवासी करन सिंह ने सिविल लाइंस थाने में प्रणदीप कुमार गिल निवासी नवीन नगर, अमित कुमार उर्फ पिक्की निवासी मुजफ्फर नगर और विक्रांत कुमार निवासी चोटीपुरा थाना रजबपुर जनपद अमरोहा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

जिसमें करन सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे राहुल कुमार व रोहित कुमार और साले का बेटा अंकुल कुमार निवासी डिलारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे थे। तीनों 2015 से 2017 तक सोनकपुर स्टेडियम में दौड़ लगाने आते थे। इसी बीच उनकी मुलाकात विक्रांत व प्रणदीप गिल और अमित उर्फ पिक्की से हुई।
विज्ञापन


प्रणदीप गिल और अमित उर्फ पिक्की खुद को वाॅलीबाल कोच बताते थे थे। आरोपियों ने बताया था कि वह युवकों आर्मी में भर्ती कराने के लिए तैयारी करा रहे हैं। आर्मी में नौकरी लगवाने का लालच दिया था। प्रणदीप गिल ने बताया था कि उसकी आर्मी अफसरों से अच्छी सेटिंग है।

आरोपी ने करन सिंह और उनके साले के बेटे से साढ़े आठ लाख रुपये ले लिए थे। इसके बाद आरोपी तीनों युवको लखनऊ भी ले गए। निर्धारित समय बाद भी आर्मी में नौकरी नहीं लगी। पीड़ितों ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी धमकी देने लगे। सीओ सिविल अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें