फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की पेटियों से भरा ट्रक पलटा तो चालक ने उठाया फायदा

Thu, 19 Jan 2023 02:39 PM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
विज्ञापन
ट्रक से गिरीं शराब की पेटियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हसनपुर(अमरोहा)। हसनपुर में दो दिन पूर्व गजरौला मार्ग पर मनौटा गांव के पास सड़क किनारे पलटी मिले अंग्रेजी शराब से लदे ट्रक से 836 पेटी गायब हैं। मामले में ट्रक मालिक और ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गायब शराब की कीमत 30 लाख रुपये से अधिक मानी जा रही है।

हसनपुर-गजरौला मार्ग पर खंदक में ट्रक पलटा मिला था। ट्रक पलटने की सूचना पुलिस को देकर चालक मौके से गायब हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के नंबर पर संपर्क किया लेकिन फोन बंद हो गया था। आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पलटे ट्रक से अंग्रेजी शराब की 64 पेटी बरामद की थीं।

विज्ञापन

  बुधवार को हसनपुर कोतवाली पहुंचे गाजियाबाद के ट्रांसपोर्टर सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रक कानपुर के रनिया से अंग्रेजी शराब की 900 पेटियों को लादकर गजरौला गोदाम के लिए चला था। जबकि पलटे ट्रक के पास से मात्र 64 पेटी शराब ही बरामद हुई हैं। ट्रक चालक से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
 आशंका जताई कि ट्रक मालिक और चालक ने शराब की 836 पेटियां से गायब कर दी हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रांसपोर्टर सर्वेश की तहरीर पर ट्रक मालिक मोहसिन निवासी नई बस्ती सिखेड़ा जनपद मुजफ्फरनगर और चालक सरताज उर्फ कल्लू निवासी मोहल्ला मुस्तरका थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें