फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे ट्रैक बंद रहा रेल संचालन, तीन ट्रेनें रुकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल के महरौली और डासना के बीच शुक्रवार को रेल पटरियों पर मरम्मत कार्य किया गया। जिससे ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। महरौली और डासना के बीच शनिवार सुबह नौ बजकर दस मिनट से लेकर ग्यारह बज कर चालीस मिनट तक ब्लाक लिया गया था। लेकिन निर्धारित समय तक मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो पाया। एक बजकर 25 मिनट तक ट्रैक पर कार्य किया गया। जिस कारण मुरादाबाद दिल्ली पैसेंजर पचास मिनट, काशी विश्व नाथ एक्सप्रेस बीस मिनट, गरीब रथ एक्सप्रेस बीस मिनट और एक मालगाड़ी तीन घंटे बीच रास्ते में खड़ी रही। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें