फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम से संबंधित पोस्ट शेयर करने पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के एक दुकानदार द्वारा प्रधानमंत्री से संबंधित फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने संबंधी पोस्ट शेयर करने पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर निवासी भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार शर्मा, रामनिवास शर्मा, रजनीश गर्ग, जीतू शर्मा, नरेश यादव, डा. मदन बंसल आदि की ओर से संयुक्त रूप से कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा गया कि नगर के मोहल्ला रैली चौक में मोहम्मद अली वारसी की फोटो फ्रेम की दुकान है। बीती 10 जुलाई को जमशेदपुर निवासी श्रीनिवास राय द्वारा फेसबुक पर एक पोस्ट डाली गई जिसमें देश के प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस पोस्ट को बीती 19 जुलाई को बिलारी के दुकानदार मोहम्मद अली वारसी ने शेयर कर दिया। दुकानदार द्वारा ऐसा करना देशद्रोह की श्रेणी में आने वाला अपराध है। कोतवाली प्रभारी कमरूल हसन खां ने बताया कि आरोपी दुकानदार के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें