कुंदरकी। शुक्रवार की सुबह से शाम तक आसमान में मानसूनी बादल छाए रहे लेकिन उम्मीद के अनुसार बारिश नहीं हो सकी। दिन में रुक-रुककर कई बार हल्की बारिश हुई। जिससे किसानों को कोई खास लाभ नहीं पहुंचा लेकिन इतना जरूर है कि तापमान में गिरावट आई जिससे लोगों से राहत मिली। घरों में उमस कम नहीं हुई है। उधर मूसलाधार बारिश न होने से खेतों में धान की रोपाई पिछड़ गई है। बीस दिन से अधिक का सही समय धान की रोपाई का बीत चूका है। किसान नलकूप के माध्यम से खेतों में पानी जमा कर धान की रोपाई कर रहे है जोकि काफी मंहगी साबित हो रही है। अभी भी किसान यही आस लगाए बैठे किसान सुन्दर सिंह, नफीस अहमद, विजय सिंह, इंतेजार हुसैन आदि किसानों का कहना है कि मानसून की अच्छी बारिश हो तो खेतीबाड़ी करने में सही तरह की तेजी आ सकेगी और इससे धान की अच्छी पैदावार भी हो सकेगी।