फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज छह ग्रामों में लाभार्थियों की पात्रता की जांच करेंगे संभल के अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल के मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि संभल जिले की बिलारी ब्लॉक में आने वाली 28 ग्राम पंचायतों में से केवल 12 ग्राम पंचायतों में ही कुल 118 आवास बनाए जाने हैं। 16 पंचायतों में फिलहाल आवास का कोई लक्ष्य नहीं है। भारत सरकार की स्थायी प्रतीक्षा सूची में शामिल पात्र को ही लाभार्थी के रूप में चयनित किया जाएगा। शुक्रवार को संभल जनपद के जिला विकास अधिकारी छाबड़ा और कुढ़फतेहगढ़ में परियोजना निदेशक बेरनी और रतनपुर स्योंडारा में तथा सहायक निबंधक सहकारिता रीठ और डारनी में जाकर चयनित लाभार्थियों की पात्रता की जांच करेंगे। सीडीओ ने यह भी कहा कि यदि अधिकारियों की जांच में कोई लाभार्थी अपात्र पाया गया तब उसका चयन करने वाले संबंधित ब्लॉक कर्मी के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें